Kamala Harris jivan parichay biography in hindi
Kamala Harris

कमला हेरिस जीवन परिचय | Kamala Harris Biography In Hindi-

कमला हैरिस ( Kamala Harris ) का पूरा नाम कमला देवी हैरिस (Kamala Devi Harris ) है | कमला हेर्रिस 2020 के अमरीकी चुनावों में अमेरिका के पहली महिला उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं | वे अमेरिका की पहली महिला-अश्वेत उपराष्ट्रपति , पहली एशियाई –अमेरिकन सांथ ही पहली अफ़्रीकी-अमेरिकन उपराष्ट्रपति भी होंगी | कमला हेरिस अमेरिकी राज्य केलिफोर्निया की पहली महिला अटोर्नी जनरल भी रह चुकी हैं |

 कमला हेरिस का जन्म और परिवार | Kamala Harris birth and Family -

कमला हर्रिस का जन्म अमेरिका के ओकलैंड में 20 अक्टूबर 1964 को हुआ | ओकलैंड अमेरिका के केलिफोर्निया राज्य में आता है | इनकी माता भारतीय मूल की श्यामला गोपालन और इनके पिता का नाम डोनाल्ड जे हेरिस जमैकाई मूल के है | इनकी छोटी बहन का नाम माया हैरिस है | कमला हेरिस के एक बहन भी हैं जिनका नाम माया हेरिस है | इनके पति का नाम डगलस एम्पहाफ़ है | इनके दो बच्चे है जिनके नाम

कमला हेरिस के माता पिता  | Kamala Harris's Mother and Father -

इनकी माँ श्यामला गोपालन 1958 में 19 वर्ष की आयु में तमिलनाडु से अमेरिका गईं थीं | श्यामला गोपालन कैंसर शोधकर्ता थीं वर्ष 2009 में इनका देहांत हो गया | इनके पिता डोनाल्ड हैरिस स्टेनफोर्ड युनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर है जो 1961में स्नातक डिग्री पूरी करने के लिए ब्रिटिस जमैका से अमेरिका आये थे |इनके पिता ने 1966 अर्थशास्त्र से PhD डिग्री ली | जब कमला छोटी थीं तभी इनके माता-पिता का तलाक हो गया था | कमला हेरिस बचपन से ही चर्च जाती थीं और उनकी माँ श्यमला उन्हें हिन्दू मंदिर भी ले जाती थीं इस तरह बचपन से ही उनमें हिन्दू और ईसाई संस्कृति से परिचित हो गईं थीं | वे अक्सर अपने ननिहाल चेन्नई आती रहीं हैं और उन पर अपने नाना पी. व्ही . गोपालन का बहुत प्रभाव पड़ा | कमला हेरिस अक्सर अपने पिता के परिवार से मिलने जमैका जातीं थीं |

कमला हैरिस की शिक्षा | Kamala Harris Education -

बर्कले के नर्सरी स्कूल  से कमला ने प्रारम्भिक सिक्षा प्राप्त की | स्कूल कमला ने बचपन में कनाडा के मान्ट्रियल,क्यूबेक कनाडा  में फ्रेच प्राइमरी स्कूल में पढाई की यहाँ उनकी माँ पढ़ाने और रिसर्च का कार्य कर रहीं थीं | कमला ने वेस्टमाउंट, क्यूबेक कनाडा से  1981  हाई स्कूल की पढाई की | 1982 में कमला ने हावर्ड विश्वविद्यालय वाशिंगटन डी.सी. चलीं गईं और 1986 में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र से स्नातक (बी.ए.) की उपाधि प्राप्त की | कमला हेरिस कैलिफोर्निया वापस आ गईं और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के हेस्टिंग्स कालेज कानून के पढाई पूरी की 1989 में J.D. (जूरिस डॉक्टर) की उपाधि प्राप्त की |

Kamala Harris jivan parichay biography in hindi
Kamala harris

कमला हैरिस के पति  | Kamala Harris's Husband -

  कमला हेरिस का विवाह कैलिफोर्निया में 22 अगस्त 2014 में डगलस क्रैग एमहाफ (Douglas Craig Emhoff ) से हुआ जो एक प्रसिद्ध बकील हैं जो अ डग एम्हाफ़ (Dough Emhoff ) के नाम से प्रसिद्ध हैं | डग एम्हाफ़ का जन्म 13 अक्टूबर 1964 को न्यूयार्क के ब्रुकलिन  में हुआ था | डग एम्हाफ़ की यह दूसरी शादी है और उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है | डग एमहाफ और उनकी पहली पत्नी के एक पुत्र कोल और पुत्री ईला हैं | चुनाव प्रचार के दौरान डग एमहाफ ने अपनी पत्नी कमला का पूरा सांथ दिया |

कमला हैरिस का ननिहाल -

कमला हेरिस का ननिहाल तमिलनाडु राज्य के तिरुवारुर जिले के तुलासेंतुरापुरम गाँव है | हांलाकि इस स्थान पर उनकी माँ श्यामला गोपालन भी बहुत कम समय के लिए रहीं थीं | कमला हेरिस के नाना का नाम पी. वी. गोपालन था | वे दक्षिण भारतीय ब्रम्हाण परिवार से थे | पी. वी. गोपालन भारतीय लोक सेवा में अधिकारी थे और उन्होंने जाम्बिया में भी अपनी सेवाएं दी थीं | श्यामला गोपालन उनकी बड़ी बेटी थीं जो बाद में अमेरिका चली गईं और वहीँ बस गईं | कमला हेरिस की जीत के लिए उनके ननिहाल के मंदिर में विशेष पूजा की गई और उनके पोस्टर भी गए गए सांथ ही उनकी  जीत पर गाँव वालों ने आतिसवाजी की और मिठाइयाँ बांटी | कमला हेरिस के मामा का नाम गोपालन बालचंद्रन है जो दिल्ली में रहते है | गोपालन बालचंद्रन और उनका परिवार कमला की जीत पर बहुत खुश है | गोपालन बालचन्द्रन भारत-अमेरिका सम्बन्धों के अच्छे जानकार माने जाते हैं | कमला की मौसी सरला गोपालन हैं जो चेन्नई में रहती हैं और उन्होंने भी कमला की जीत के लिए मंदिरों में दुआएं मांगी थीं | कमला हेरिस के अपने ननिहाल पक्ष से बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं और आज भी वो अपने मामा और मौसी के परिवार से लगातार संपर्क में रहतीं हैं |

 

कमला हेरिस का प्रारम्भिक राजनैतिक जीवन – Kamala Harris's early political life -

कमला हेरिस को 1990 में केलिफोर्निया के अल्मेडा काउन्टी में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट के रूप में नियुक्त किया गया | 1994 में कमला हेरिस को स्टेट अनेम्प्लोयमेंट अपील बोर्ड और बाद में केलिफोर्निया मेडिकल असिस्टेंड कमीशन  में नियुक्त किया गया | फरवरी 1998 में कमला हेरिस को सेन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटोर्नी में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटोर्नी नियुक्त किया गया और 2004 में उन्हें  सेन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटोर्नी  चुना गया वो इस पद पर 2011 तक रहीं | अपने केरियर सफलता हासिल करते हुए 2010 के केलिफोर्निया के अटोर्नी जनरल चुनावों में कमला ने शानदार जीत हासिल कर 3 जनवरी 2011 को केलिफोर्निया अटोर्नी जनरल पद की शपथ ली | वे दक्षिण एशियाई अमेरिकी और अफ्रीकन अमेरिकी मूल के पहली महिला अटोर्नी जनरल  बनी |  2014 में पुनः इस पद पर चुनी गईं और 2017 तक इस पद पर बनी रहीं | कमला हेरिस को 2016 के चुनावों में केलिफोर्निया से सीनेटर चुना गया |

 कमला हेरिस का उपराष्ट्रपति पद पर जीत -

कमला हेर्रिस  वर्ष 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा| इन चुनावों जीत के सांथ ही जो  बिडेन  अमेरिका के अगले राष्ट्रपति   और कमला हेरिस उपराष्ट्रपति होंगें | ये दोनों 20 जनवरी 2021 को अपने पद की शपथ लेंगें |