जो बिडेन का जीवन परिचय , Biography Of Joe Biden in Hindi, joe biden jivni
Joe Biden

जो बिडेन का जीवन परिचय | Joe Biden Jivni in Hindi -

जो बिडेन (Joe Biden) का पूरा नाम जोसफ रोबीनेट बिडेन जूनियर ( Joseph Robinette Biden Jr. ) है | जो बिडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और राष्ट्रपति ट्रम्प को हराकर विजय पाई | वे दो बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति रह चुके है और 1972 में पहली बार अमरीकी सीनेटर बने | जो बिडेन का पारिवारिक जीवन लगातार संघर्षों और कठिनाइयों से भरा रहा है |

जो बिडेन का जन्म और परिवार | Joe Biden Birth and Family -

जो बिडेन (Joe Biden) का जन्म 20 नवम्बर 1942 में अमेरिका के स्क्रेंटन पेन्सिलवेनिया में हुआ | इनकी माँ कैथरीन यूजेनिया ‘‘ जीन ’’ बिडेन  (Catherine Eugenia Jean Biden) और पिता जोसफ रोबीनेट बिडेन सीनियर ( Joseph Robinette Biden Sr. ) थे | कैथोलिक परिवार में जन्मे जो बिडेन की एक छोटी बहन और दो छोटे भाई थे | जो बिडेन का विवाह 1966 में नीलिया हंटर (Neilia Hunter) से हुआ | जो बिडेन और नीलिया हंटर बिडेन के दो पुत्र जोसेफ ‘’बीयू’’ बिडेन ( Joseph “Beau” Biden) एवं आर. हंटर बिडेन ( R. Hunter Biden ) और एक पुत्री नाओमी सी. बिडेन ( Naomi Christina. Biden) थे | 1972 जो बिडेन सीनेटर चुने गए परन्तु दुर्भाग्यवश इसी साल एक सड़क दुर्घटना में उनकी पत्नी और पुत्री का निधन हो गया और उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए | 2010 में इनकी माँ  कैथरीन का स्वर्गवास हो गया | जो बिडेन के बड़े पुत्र जोसेफ ‘’बीयू’’ बिडेन का 2015 में ब्रेन कैंसर  से 46 वर्ष की उम्र में  देहांत हो गया | जो बिडेन ने नीलिया बिडेन के देहांत के 5 वर्ष बाद दूसरा विवाह जिल बिडेन (Jill Biden ) से किया है | जो बिडेन और जिल बिडेन की एक पुत्री एश्ले बिडेन ( Ashley Biden) हैं जिसका जन्म 1981 में हुआ है |

जो बिडेन का जीवन परिचय , Biography Of Joe Biden in Hindi ,  joe biden jivni in hindi
Joe Biden Childhood

जो बिडेन की शिक्षा | Joe Biden Education-

जो बिडेन अपने स्कूल के दिनों में पढाई –लिखाई में एक औसद छात्र थे और स्कूल की फुटवाल और बेसबाल टीम के सदस्य रहे | बचपन के दिनों से ही उनमें लीडर के गुण थे और वो कई बार क्लास लीडर भी रहे | जो बिडेन की शिक्षा डेलावेयर विश्विद्यालय में हुई | डेलावेयर विश्विद्यालय से उन्होंने 1965 में आर्ट विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात्  1968 में सिरेक्यूस विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और डेलावेयर बार की परीक्षा पास की | अपने प्रारम्भिक जीवन के कुछ वर्षों तक उन्होंने वकालत की |

जो बिडेन का राजनैतिक जीवन | Joe Biden Poilitical Life

जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच जो बिडेन का राजनैतिक सफर बहुत ही शानदार रहा है | जो बिडेन करीब पांच दशकों से राजनीती में सक्रीय हैं | जो बिडेन की राजनैतिक शुरुआत 1970 से हुई जब वो  न्यू कैंसल काउंटी के पार्षद चुने गए | 1972 में डेलावेयर (Delaware) से सीनेटर चुने गए थे तब उनकी उम्र महज 29 वर्ष थी और वो अमेरिका के 6 वें सबसे कम उम्र के सीनेटर थे | वे जनवरी 1973 से लेकर जनवरी 2009 तक छः बार सीनेटर चुने गए | सीनेटर के पद पर रहते हुए बिडेन ने कई महत्वपूर्ण समितियों में कार्य किया जिनमे न्यायपालिका समिति, विदेश सम्बन्ध समिति आदि प्रमुख हैं | जो बिडेन को राजनीती में बड़ी सफलता तब मिली जब 2008 में बराक ओबामा प्रशासन में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के 47 वें उप-राष्ट्रपति के रूप में चुना गया | वे 20 जनवरी 2009 से 20 जनवरी  2017 तक दो वार अमेरिका के उप-राष्ट्रपति रहे |

जो बिडेन का राष्ट्रपति चुनाव जीतना-

जो बिडेन ने 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराकर राष्ट्रपति पद की दौड़ जीत चुके हैं | 77 वर्ष की उम्र में  अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने  वाले जो बिडेन सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं | पदभार ग्रहण करते ही वो अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे | जो बिडेन 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उमीदवार थे | जो बिडेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के काफी करीबी हैं और इस चुनाव में बराक ओबामा ने जो बिडेन की तरफ से चुनाव प्रचार भी किया था |

अमेरिका के 2020 राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए  270 इलेक्टोरल कालेग वोट चाहिए  | इन चुनावों में जो बिडेन ने जार्जिया, नेवादा, पेन्सिल्वेनिया और एरिजोना में बढ़त बनाते हुए 290 इलेक्टोरल वोट प्राप्त कर लिए हैं , वहीँ डोनाल्ड ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट ही मिले हैं | इस प्रकार जो बिडेन का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय  है |

जो बिडेन का भारत के प्रति रुख | Joe BIden and India -

जो बिडेन ने अपनी चुनावी सभाओं में कई बार भारत का नाम लिया और भारत को अपना ख़ास मित्र कहा | उनके अनुसार  अमेरिका भारत के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है और भारत के सामने आये मौजदा खतरों से निपटने में अमेरिका भारत के सांथ खड़ा है | जो बिडेन  दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने में सहयोग करेंगें और यदि अमेरिका और भारत करीब आतें हैं तो दुनिया ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी ।

जो बिडेन का जीवन परिचय,  Biography Of Joe Biden in Hindi , joe biden jivni in hindi
Joe Bisen Jivni

जो बिडेन से संबंधित पुस्तक (Books ) ऑनलाइन उपलब्ध है जिसकी लिंक नीचे दी गई है -

Joe Biden - Promis Me, Dad (English)